ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तस्करी कर नेपाल ले जायी जा रही 41 बोरी खाद बरामद : कृषि एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 5, 2025

बहराइच। जनपद में उर्वरक की कालाबाज़ारी तथा तस्करी पर प्रभावी के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर संचालित किये जा रहे अभियान अन्तर्गत भारत नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम लौकाही क्षेत्र में भादा नदी के निकट कृषि विभाग एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने 41 बोरी उर्वरक बरामद की गई है। गुप्तचर से सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंची टीम को देखकर तस्कर खाद की बोरी छोड़कर भाग गये। कृषि विभाग द्वारा खाद को बरामद कर थाना मोतीपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि डीएम के निर्देशन में पुलिस व एसएसबी की टीमें लगातार सीमा पर नजर रख रही है तथा बार्डर के पास स्थित दुकानों के स्टॉक व बिक्री के संबंध में नियमित जांच भी करायी जा रही है। श्री यादव ने किसानों किसानों से अपील की है कि वह अपनी जरूरत भर की यूरिया खरीदें। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। श्री यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक की तस्करी की संभावना को देखते हुए निरन्तरता के साथ छापेमारी की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने दुकानदारों को भी निर्देश दिया कि ई-पास मशीन के साथ ही नियमानुसार खाद की बिक्री करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें