ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

चोरी के जेवरात व बाइक बरामद, दो गिरफ्तार : पकड़े गए चोरों के पास से जेवरात व बाइक बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, May 25, 2025

बहराइच। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पकड़े गए चोरों के पास से जेवरात व बाइक बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के निर्देशन में उ.नि. नीरज कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुअसं. 105/2025 धारा 305,317(2),317(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर से सम्बंधित अभियुक्ता आरिवा पुत्री साबिर व अरूण कुमार सोनी पुत्र छोटकऊ उर्फ राम प्रसाद निवासी ग्राम पडोहिया थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया। पकड़े गए चोरों के पास से तीन अदद सोने के हार, एक अदद सोने का झुमका, दो अदद सोने की अंगूठी, एक अदद सोने का झुमर, एक जोड़ा चांदी का कड़ा, एक चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल व एक अदद बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, उ.नि.विजय गुप्ता, उ.नि.संतोष कुमार शर्मा, महिला मुख्य आरक्षी सरोजा,. हे.का. प्रदीप कुमार सिंह, आरक्षी जतिन कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें