ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सत्ताधारी व विपक्ष जनता को कर रहे गुमराहः कुंवर अक्षय : जन समस्याओं को लेकर जनसत्ता दल करेगी आंदोलन

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 26, 2025

बहराइच। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश नेतृत्व कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ‘‘भैया‘‘ पूर्व सांसद वर्तमान एमएलसी, राष्ट्रीय महासचिव डा.के.एन.ओझा, प्रदेश अध्यक्ष/विधायक विनोद सरोज, युवा प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह राजावत सहित अन्य प्रदेश के नेताओं ने सोमवार को एलआरपी सभागार में समीक्षा बैठक की। जिसमें कुंवर अक्षय प्रताप ने पार्टी की नीतियों को बताते हुए आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा 2027 के चुनाव के मद्देनजर व्यापक परिचर्चा की। जिले की इकाई के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार पार्टी नेतृत्व के सामने रखें। जिसका जवाब देते हुए कुंवर अक्षय प्रताप ने स्पष्ट रूप से बताया कि पार्टी 2027 के और 26 के पंचायत चुनाव में मजबूत प्रतिनिधित्व करेगी। पार्टी में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि जहां सत्ताधारी और विपक्ष पर जनता को गुमराह करने और जनता की समस्याओं को ना उठाकर जातिवादी मानसिकता से ग्रसित होकर उन मुद्दों को नहीं उठाया जाता है। प्रदेश का किसान यूरिया के लिए परेशान है और लंबी-लंबी लाइन लगाने को मजबूर है उसके बावजूद भी उसे यूरिया नहीं मिल रही। जनता को झूठा आश्वासन दिया जाता है कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। युवा पलायन करने को मजबूर है। रोजगार की व्यवस्थाएं नहीं है। राज्य कर्मचारियों के पुरानी पेंशन मांग को नहीं पूरा किया जा रहा है। शिक्षामित्र के समायोजन पर विचार नहीं किया जा रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर जनसत्ता दल आंदोलन करेगी और जनता के बीच जाएगी। नेता सदन कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने परशुराम चौक और महाराणा प्रताप प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवीपाटन/जिलाध्यक्ष बहराइच देवानंद सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ जितेंद्र सिंह, राजन सिंह, प्रदीप मिश्रा, मुबीन खान, अमित साहू, शुभम जायसवाल, विजय वाल्मीकि, रेनू बाला वर्मा, ऋषभ सिंह, चंदन त्रिपाठी, राहुल, रवि प्रताप, कल्याण सिंह सहित सैकड़ो संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें