ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर सेनानियों को किया नमन : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया जयहिंद का उद्घोष

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 23, 2025

विशेश्वरगंज, बहराइच। ब्लाक कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के तत्वावधान में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर ग्राम पंचायत शेखापुर मे आओ अपनी धरोहर बचाएं पर आधारित संकल्प कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव नन्दन गिरि की अध्यक्षता में तथा रघुपति सिंह मण्डल कांग्रेस कमेटी के मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह के संयोजकत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों महान विभूतियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक रूप से शैल्यूट देकर जयहिंद का उद्घोष किया गया। इस अवसर जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा चन्द्रशेखर आजाद गरम दल के नेता थे। आजादी के आन्दोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा दोनों ही महान विभूतियों से राष्ट्रीय एवं सामाजिक सोंच का विकास होता है। हमें उनसे अटूट देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उर्वरक तथा अन्य जनोपयोगी वस्तुओं की हो रही अन्तर्राष्ट्रीय कालाबाजारी तथा देश की सीमा पर अवैध अतिक्रमण को लेकर 9 अगस्त को भारत नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सत्याग्रह करके महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जायेगा। इस दौरान नसीम इदरीसी, सोनू गिरि, स्वदेश कुमार सिंह एडवोकेट, नरेंद्र शास्त्री, श्याम पाठक, उमेश तिवारी, संजय सिंह आदि ने अपने संबोधन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चन्द्रशेखर आजाद के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें