ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बच्चों का भविष्य संवारना हमारा नैतिक दायित्वः बीएसए

समयबद्ध निपुण लक्ष्य हासिल करें शिक्षक
प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित
रुपईडीहा, बहराइच। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक शंकर इंटर कालेज नानपारा में आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी रहे। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रेरणा पोर्टल तथा निपुण भारत मॉनिटरिंग पोर्टल से प्राप्त डाटा आधारित समीक्षा की। बैठक में बच्चों के शत् प्रतिशत उपस्थिति, आधार नामांकन, परिवार सर्वेक्षण डाटा की समयबद्ध पोर्टल पर फीडिंग आदि के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। बच्चों का भविष्य संवारना हमारा नैतिक दायित्व है और यह दायित्व हम सभी के सम्मिलित प्रयास से ही पूरा होगा। उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा पठन-पाठन में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता हेतु नियमित अभिभावक बैठकों के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने विद्यालयों में छात्र उपस्थिति बढ़ाने, निर्धारित समय अवधि में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने, कक्षा एक दो व तीन में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका तथा कक्षा चार पांच में भाषा-गणित निर्देशिका आधारित शिक्षण कार्य के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियमित उपचारात्मक कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में गणित-विज्ञान किट तथा पुस्तकालय की पुस्तकों के बेहतर उपयोग हेतु सुझाव भी दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कम उपस्थिति वाले विद्यालयों के अध्यापकों को बुलावा टोली निर्माण, नियमित अभिभावक बैठक व सम्पर्क के निर्देश दिए। कायाकल्प के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने हेतु ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से संपर्क आदि के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिक्षकों को टाइम एंड मोसन पर विशेष ध्यान देने तथा विभागीय दिशा निर्देशों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरपी विपिन सिंह, राकेश मौर्या, निर्मल शुक्ला, सुनील कुमार, शक्तिधर पाठक, शैलेन्द्र वर्मा, विनोद गिरि, विनय सिंह, शिक्षक संकुल कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, अरविंद वर्मा, जीतेन्द्र शर्मा, वैभव सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें