ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज : जांच रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के गलत भुगतान और निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी का खुलासा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 16, 2025

बहराइच। स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव व उनके पिता राजेंद्र श्रीवास्तव और पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल पाए गए हैं। विजिलेंस टीम ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट में करोड़ों रुपये के गलत भुगतान और निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इस मामले में कई बड़े नामचीन लोगों के शामिल होने से जिले की राजनीति और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग में घोटाले के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी। जांच में कई दस्तावेज नहीं मिलने से जांच पूरी नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब विजिलेंस टीम ने फिर से जांच शुरू की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें