ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: यात्रियों को फिर एक बार गच्चा दे गई इण्टर सिटी एक्सप्रेस

बहराइच से बनारस तक जाने वाली इण्टरसिटी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर तक निरस्त
रेलवे स्टेªशन से मायूस होकर लौटे यात्री
बहराइच। बनारस जाने वाले यात्रियों को एक बार फिर रेल प्रशासन ने गच्चा दे दिया है। बहराइच से बनारस तक जाने वाली इण्टर सिटी एक्सप्रेस को रेल प्रशासन द्वारा आगामी 29 अक्टूबर तक निरस्त कर दिया है। गौरतलब हो कि काफी जद्दोजेहाद व फजिहत के बाद रेल प्रशासन द्वारा इण्टर सिटी को चालू किया गया था। लेट लतीफी के साथ टेªन का आवागमन हो रहा था। बनारस से बहराइच तक आने में टेªन 4 से 6 घण्टे तक लेट हो जाया करती थी। एक सप्ताह पूर्व रेलवे द्वारा इसे बनारस सिटी तक न चलाकर लोहता तक चलाया जा रहा था तथा वहीं से ही वापसी भी की जा रही थी। पर बीते 16 अक्टूबर से बगैर किसी पूर्व सूचना के बनारस से बहराइच तक चलने वाली इण्टर सिटी 14213 को निरस्त कर दिया गया। बिना किसी पूर्व सूचना के 17 अक्टूबर से बहराइच से बनारस जाने वाली 14214 को आगामी 29 अक्टूबर तक निरस्त किया गया। इस निरस्तीकरण के चलते यात्री अपने गन्तब्य को जाने के लिए भटकते रहे। जब स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें टेªन निरस्तीकरण की जानकारी मिली। रेलवे द्वारा पूर्व में भी लाइन पर काम के चलते टेªन को निरस्त कर आगामी तारीखे बढ़ाता रहा है। जिसके चलते यात्रियों को कम ही उम्मीद है कि टेªन रेलवे द्वारा 29 अक्टूबर से चलायी जायेगी। मामले में जब चीफ पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह के मोबाइल पर कारण जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें