ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: समस्याओं को लेकर अनुदेशकों ने बीएसए को सौपा ज्ञापन

बहराइच। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति बहराइच के बैनर तले प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को ज्ञापन का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि हम अनुदेशक 11 वर्षों से निरंतर निष्ठा पूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं लेकिन सरकार हमें अभी भी उपेक्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर जल्द विचार करें। जिला महामंत्री प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हम सबको विभाग के मुख्य धारा में लाने का कार्य करें। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि 29 सितम्बर तक हम सबकी मांग पूरी नही की जाती है तो हम सभी 30 सितंबर को लखनऊ की धरती पर विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। त्रिपुरेश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि अनुदेशको को शीघ्र न्याय मिले। विशाल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा है कि सरकार हमें विवश न करें लखनऊ की धरती पर ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन के लिए आना पड़े। इस अवसर पर नीतिश गुप्ता, अरविंद द्विवेदी, बंदिनी वर्मा, सोनिया, संजय मिश्रा, अजय सरोज, मनीष मिश्रा, आशीष मद्धेशिया, अजय मौयार्, श्याम सुंदर, आशुतोष मेहता, जयप्रकाश चौधरी, विजय यादव, रईस अहमद, पंकज शुक्ला, पंकज चतुर्वेदी, सलमान सहित सैकड़ों अनुदेशक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें