ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा के दौरान डीएम सख्त : शिथिल कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ से धनराशि वापस लेने के निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 24, 2025

बहराइच। माध्यमिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत प्रोजेक्ट अलंकार योजना में विगत 03 वर्षों के स्वीकृत कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि कोई कार्य अनारम्भ की स्थिति में न रहने पाये। जिन परियोजनाओं में अगली किश्त की मांग की जा रही है ऐसे प्रोजेक्ट की तकनीकी टीम से जांच कराने के उपरान्त ही अगली किश्त जारी करने की कार्यवाही अमल में लायी जाय। समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ का कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर डीएम द्वारा संस्था से ब्याज सहित धनराशि वापस किये जाने के साथ संस्था के अधि. अभि. के विरुद्ध शासन को पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये। योजना की प्रगति संताषजनक न पाये जाने के कारण सम्बन्धित पटल सहायकों, वरिष्ठ सहायक व लेखाकार का वेतन बाधित करने के भी निर्देश दिये गये। डीएम ने तकनीकी टीम को निर्देश दिये गये कि परियोजनाओं का तत्काल सत्यापन कर सत्यापन आख्या उपलब्ध कराये। शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये कि प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वृहद मरम्मत, अवस्थापना सुविधाए, जीर्णाेद्धार तथा पुनर्निर्माण/अनुरक्षण सम्बन्धी कार्याे को समय से पूर्ण कराया जाय। डीएम द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि कार्यस्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ कार्य का समय से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें