ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

भाषा व गणित के बुनियादी दक्षताओं पर जोर दें शिक्षकः बीईओ : यू-डाइस के ड्राप बाक्स को तत्काल खाली करने का निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 21, 2025

फखरपुर, बहराइच। ब्लाक संसाधन केंद्र गजाधरपुर पर चल रही बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के दूसरे दिन बीईओ राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों में भाषा और गणित के बुनियादी दक्षताओं के लिए सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण को लेते रहें। सीखें हुए बारीकियों को विद्यालय स्तर पर उपयोग करते हुए विद्यालय को निपुण बनाएं। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता अरविंद कुमार, संजीव त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, अनमोल श्रीवास्तव व राजेश पांडेय ने पिछले प्रशिक्षण की पुनरावृत्ति पर चर्चा करते हुए बच्चों का आकलन, भाषा की समझ, निपुण लक्ष्य से अवगत कराएं। संजीव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षण कार्य के दौरान गतिविधियों का प्रयोग जरूर किया जाए। बीईओ राकेश कुमार ने प्रशिक्षण हाल में मौजूद सभी प्रधानाध्यापकों से कहा कि यू डाइस के ड्राप बॉक्स को तत्काल खाली करें। इस दौरान बालकृष्ण, रवींद्र कुमार मिश्र, मनोज गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी, विनय पांडेय, राजकुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें