ब्रेकिंग

तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के दिए निर्देश

बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक : बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 12, 2026

बहराइच। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नावों, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाओं, पशु चिकित्सा सेवाओं तथा सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए। उन्होंने बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित पुलिस विभाग, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, नगर निकाय, आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें