ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

गोष्ठी आयोजित कर लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश : डीजे संचालकों के साथ बैठक कर शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 13, 2025

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा गठित टीम (प्रत्येक थाना के थाना प्रभारी, 01-01 उप निरीक्षक, डाक मुंशी व पैरोकार) व शाखा मॉनीटरिंग सेल के कर्मचारीगण के साथ पुलिस लाइन सभागार में संगोष्ठी की गई। उक्त बैठक में एएसपी द्वारा समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि न्यायालय अपर एवं सत्र न्यायाधीश जनपद बहराइच में प्रचलित वादों के त्वरित निस्तारण हेतु न्यायालय से निर्गत आदेशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक थाना प्रभारी व एक-एक उप निरीक्षक, ड्यूटी मुंशी तथा न्यायालय के सेशन तथा पैरोंकारों की गठित टीम सूची थानावार उपलब्ध करा दी गई है। जिसके सम्बन्ध में शनिवार को पुलिस लाइन में मीटिंग कर सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आगामी त्योहार दुर्गा पूजा तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले व्यवस्थापक, समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वालेंटियर और डीजे मालिकों, संचालकों के साथ वार्ता कर शांति पूर्ण तरीके से त्योहार को संपन्न कराने हेतु अवश्य दिशा निर्देश दिया गया। विसर्जन मार्ग का पहले से ही निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित से वार्ता कर समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें