नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ने 11 विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Oct 13, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। नवाबगंज ब्लॉक के नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने न्याय पंचायत केवलपुर के अंतर्गत आठ प्राथमिक विद्यालयों और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन योजना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने निपुण लक्ष्य की प्रगति, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की डायरी तथा मध्याह्न भोजन योजना के संचालन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन किया। इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय रोपड़िया गांव का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संकुल प्रभारी आनंद भूषण मिश्रा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीबा तरन्नुम तथा मोहम्मद कौसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन