ब्रेकिंग

इलाज के दौरान मौत

मांग पत्र में प्रचलित जांचे तत्काल समाप्त की जाये

शिक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, साफा, धोती वितरित किया गया

शहर के कई प्रतिष्ठानों पर टीम ने छापेमारी कर लिए नमूने

Ad

ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह आयोजित : ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, साफा, धोती वितरित किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 13, 2026

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बरेली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 68,000 ग्राम प्रहरियों के मानदेय को 2,500 से बढ़ाकर 3,500 प्रतिमाह किए जाने तथा ग्राम प्रहरी एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई। इसी क्रम में पुलिस लाइन में लगभग 800 ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से कंबल, टॉर्च, साफा, धोती वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण सांसद बहराइच आनन्द कुमार गोंड, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर कनिष्क आर. जामकर सहित अन्य क्षेत्राधिकारीगण, गणमान्य व्यक्तियों एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें