महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित हुआ शिविर : लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 12, 2026
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ अन्तर्गत महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला व अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित वितरण समारोह में सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने अन्य अतिथियों के साथ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं ट्रिपल सी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया। जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन