ब्रेकिंग

इलाज के दौरान मौत

मांग पत्र में प्रचलित जांचे तत्काल समाप्त की जाये

शिक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

ग्राम प्रहरियों को कंबल, टॉर्च, साफा, धोती वितरित किया गया

शहर के कई प्रतिष्ठानों पर टीम ने छापेमारी कर लिए नमूने

Ad

करंट की चपेट में आने से मासूम घायल : इलाज के दौरान मौत

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Oct 13, 2026

बहराइच। मासूम करंट की चपेट में आने से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। तीन वर्षीय अंकुश लोध पुत्र मुनीजर निवासी बसहिया थाना रानीपुर करंट की चपेट में आने से घायल हो गया था। जिसका इलाज फखरपुर सीएचसी में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएससी फखरपुर के मेमो पर पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

खेत देखने जा रहे वृद्ध की नाले में डूबकर मौत

बहराइच। खेत देखने जा रहे वृद्ध का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। हनुमान विश्वकर्मा पुत्र स्व. लालता विश्वकर्मा निवासी सरायअली उम्र 80 वर्ष थाना बौडी खेत देखने के लिए ग्राम मथुरापुरवा बेलहरी थाना फखरपुर आए थे। जिनका पैर फिसलने से भकोसा नाला में गिर गए। जिससे उनकी डूबने से मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा निवासी रफीक बेहना आटा चक्की लगाए हुए है प्रति दिन की भांति मंगलवार को भी चक्की चला कर आटा पीसने जा रहे थे कि पट्टे में फंस गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें