डीएम, एसपी ने महराजगंज में पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा : पुलिस बल को सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 12, 2026
बहराइच। जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत रविवार देर शाम जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना हरदी क्षेत्रांतर्गत कस्बा महराजगंज में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हरदी मय पुलिस बल उपस्थित रहे। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित गश्त एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। इस दौरान त्योहारों के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता कायम रखने के दृष्टिगत पुलिस बल को सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत निरंतर क्षेत्र भ्रमण, पैदल गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन