दबंग ने दलित महिला का टीन शेड उजाड़ा, दी जान माल की धमकी : शिकायत के तीन दिनों बाद भी हरदी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 12, 2026
मामला थाना हरदी अंतर्गत फत्तेपुरवा बांध का
बहराइच। दलित महिला की शिकायत पर तीन दिन बाद भी हरदी पुलिस की कार्रवाई शून्य है। महिला घाघरा कटान पीड़िता है और घर बनाने के लिए एक व्यक्ति से 66000 में जमीन खरीदा था। जो कि स्टांप पर लिखा पढी हुई थी। बैनामा की बात कहने पर वह टाल मटोल करता रहा अब उस जमीन में लगा आम का पेड़ भी उस व्यक्ति ने जबरन काट लिया है। गाली गलौज कर महिला का टीन भी उजाड़ दिया है। महिला को उस जमीन से भगाया जा रहा है। मामला थाना हरदी अंतर्गत फत्तेपुरवा बांध का है। जहां उमा देवी पुत्री बदलू राम ने घाघरा की कटान में घर काटने के बाद एक व्यक्ति से 66000 में घर बनाने के लिए पांच विस्वा जमीन खरीदी थी। उस व्यक्ति द्वारा बाद में बैनामा करने की बात कही गई थी। अभी तक उस व्यक्ति द्वारा न तो उस जमीन का बैनामा किया गया है। जमीन पर लगा आम का पेड़ भी काट लिया गया। आए दिन दलित महिला के साथ गाली गलौज की जा रही है। उसका टीन शेड भी उजाड़ दिया है। घर से भगा देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता द्वारा बीते 9 सितंबर को थाना हरदी में शिकायत की थी। तीन दिन बीतने के बावजूद भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते महिला सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन