चौपाल लगाकर साइबर अपराधों के बारे में किया गया जागरूक : अनजाने वीडियो काल व ओटीपी शेयर न करने की हिदायत
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Oct 14, 2025
बहराइच। थानाध्यक्ष रामगांव मदनलाल मय हमराही कर्मचारी के आनलाइन साईबर सम्बन्धित घटनाओं के बचने हेतु नेवादा मोड पर चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया। टोलफ्री नम्बर 1090 व 155260 के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया। लोगों को जागरुकता के दौरान बताया गया कि यदि किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा फोन करकें धमकी देता है या किसी लुभावने चीजों के बारे में आकर्षित कर पैसों की मांग करता है तो कृपया ऐसे प्रलोभन से बचने हेतु जागरुक किया गया। अनजाने वीडियो काल, ओटीपी शेयर न करने हेतु हिदायत किया गया। साइबर जागरुकता टीम में रामगांव थानाध्यक्ष मदन लाल, उप निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, उप निरीक्षक जैनेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव, का.आ.सोनी सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन