ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

आरओ/एआरओ परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 26, 2025

बहराइच। जनपद के 22 शिक्षण संस्थाओं में स्थापित किये गये 23 परीक्षा केन्द्रों पर उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भती हेतु 27 जुलाई को एक पाली में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ श्री राम कुमार भानीरामका इण्टर कालेज चिलवरिया व एम्स इण्टरनेशनल स्कूल हुज़ूरपुर रोड बहराइच का निरीक्षण कर परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद केन्द्र व्यस्थापकों कामेश्वर सिंह व शिती सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम व एसपी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाये तथा सभी महत्वपूर्ण चरणों की व्यवस्थित ढंग से वीडियोग्राफी करायी जाय। श्री राम कुमार भानीरामका इण्टर कालेज के निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने तथा परिसर में साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें