ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक : अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित मुकदमों पर विशेष चर्चा करते हुए ट्रायल को गति देने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 20, 2025

बहराइच। बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियोजन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने विभिन्न न्यायालयों में योजित गम्भीर धाराओं में अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित मुकदमों पर विशेष चर्चा करते हुए ट्रायल को गति देने के निर्देश दिये गये। डीएम व एसपी ने निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों में दोष मुक्ति हुई है उनकी विशेष समीक्षा कर अपील में जाने योग्य वादों में समयबद्ध रुप से अपील कर प्रभावी पैरवी की जाय। बैठक में एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा एवं ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, डीजीसी क्रिमिनल गिरीश चन्द्र शुक्ला, संत प्रताप सिंह विशेष शासकीय अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी निर्मल कुमार यादव, एपीओ आकाश अरूण, तबस्सुम, प्रमोद कुमार, एसपीपी पाक्सो संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह एडीजीसी क्रिमि., प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुनील कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें