ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

घाघराघाट स्थित गेज स्टेशन व बाढ़ चौकी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण : भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 5, 2025

बहराइच। जनपद में संभावित बाढ़ के दृष्टिगत राहत व बचाव कार्यों के लिए की गई तैयारियों का स्थलीय जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घाघराघाट स्थित केन्द्रीय जल आयोग के गेज स्टेशन एवं घाघराघाट बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह से नदियों के जलस्तर, बाढ़ राहत कैम्प, कटान तथा राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर सतर्कता बनायी रखी जाय। बाढ़ के दृष्टिगत भ्रमणशील रहते हुए अतिसंवेदनशील स्थलों की निगरानी रखी जाय। डीएम श्री त्रिपाठी ने घाघराघाट से ही जिला मुख्यालय पर स्थापित बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम के नम्बर पर फोन लगाकर मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि तहसील में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। तहसील अन्तर्गत स्थापित सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये हुए हैं। डीएम ने गेज स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों से जल स्तर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने घाघराघाट स्थित बाढ़ चौकी पहुंचकर मौके पर मौजूद सीएचसी मुस्तफाबाद के चिकित्सक डॉ. रवि शुक्ला से दवाओं एवं स्टाफ इत्यादि की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर से सुरक्षा व्यवस्था, सिंचाई विभाग के अधिकारियों डैम द्वारा डिस्चार्ज किये जा रहे पानी, नदी के रूझान, तटबन्धों की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि जिले की लाईफ तटबन्ध की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा भ्रमणशील रहते हुए तटबन्धों के संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें