डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नार्को को-आर्डिनेशन समिति की बैठक : जनजागरूकता कार्यक्रम के लिए तैयार रूपरेखा को क्रियान्वित करने के दिये गये निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 20, 2025
बहराइच। बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को को.आर्डिनेशन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स पदार्थो के अवैध संचरण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये। डीएम ने कहा कि सभी एजेन्सियों के बीच संवादहीनता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो सभी सम्बन्धित एजेन्सी सूचनाओं को एक-दूसरे के साथ शेयर करते हुए तत्काल प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई कर नियमानुसार सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान डीएम ने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि विगत बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध कराएं। डीएम ने औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिया गया कि मेडिकल स्टोरों की संघन चेकिंग अभियान संचालित कर प्रतिबंधित नशीली औषधियों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाय कि चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवाओं की बिक्री की जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसएसबी 59वीं बटालियन के कमाण्डेन्ट व 42वीं बटालियन कमाण्डेंट, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार, सम्बन्धित एसडीएम, अधि. अभि. पीडब्ल्यूडी, आबकारी निरीक्षक आदित्य कुमार एवं ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन