डीआईजी जेल ने किया कारागार का निरीक्षण : व्यवस्थायें सुधार करने के दिए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Nov 20, 2025
बहराइच। जिला जेल में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितताओं पर डेली न्यूज एक्टिविस्ट ने बीते दिनों लगातार खबरों का प्रकाशन किया था। जिसके चलते विभाग मंे हड़कम्प मचा हुआ था। खबरों के प्रकाशन का शासन ने भी संज्ञान लिया है। डीजी जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल शैलेन्द्र मैत्रीय ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर, पाकशाला, बैरक आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए। डीआईजी के निरीक्षण के चलते जिला जेल में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। जेल अधिकारी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त दिखाने में लगे रहे। बावजूद इसके डीआईजी द्वारा कमियों को पकड़कर उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन