ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

ग्राम मांझा दरियाबुर्द एवं बाढ़ शरणालय का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 14, 2025

बहराइच। संभावित बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद के साथ विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम मांझा दरियाबुर्द के निवासियों से मिलकर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये ड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होनें मौजूद खण्ड विकास अधिकाकारी शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, एमओआईसी, पशु चिकित्साधिकारी व सरयू ड्रेनेज खण्ड के अधिकारियों से की जा रही तैयारियों के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डीएम ने मौजूद ग्रामवासियों से नियमित टीकाकरण तथा पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण तथा पूर्व में आयी बाढ़ के दौरान विभिन्न प्रकार की क्षति के सापेक्ष हुए भुगतान इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव में टीकाकरण का कार्य किया गया है। वर्तमान समय पर एएनएम गांव में लक्षित वर्ग का टीकाकरण कर रही हैं। है। डीएम ने बीडीओ व ग्रामवासियों से नदी के जल स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वर्तमान में जलस्तर बिल्कुल सामान्य है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें