ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित : शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 12, 2026

नबाबागंज/रूपईडीहा, बहराइच। आगामी मुहर्रम त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज प्रांगण में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रमाशंकर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तहसीलदार नानपारा, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समस्त ताजियादार शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी को शासन-प्रशासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों से अवगत कराया गया। ताजियादारों से अपील की गई कि त्यौहार के दौरान निर्धारित मार्गों एवं समय का पालन करें। अफवाहों से बचें और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। वहीं रुपईडीहा थाना प्रांगण में मोहर्रम को मद्देनजर नजर रखते हुए शुक्रवार को शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नानपारा पुहुप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत द्वारा कहा गया कि सभी जुलूस निकालने वाले कार्यकर्ताओं को अपना पहचान पत्र पास के रूप में गले में टांगना अनिवार्य होगा। सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते संवेदनशीलता बनी रहती है इसलिए एक दूसरे को जानते और पहचानते रहिए। किसी तरह की अराजकता की स्थिति ना हो अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसको समय पर सुधार कर लिया जाए। बैठक में क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें