ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एएसपी ने अर्दली रूम कर की विवेचनाओ की समीक्षा : लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 3, 2025

बहराइच। थाना कोतवाली देहात के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। लम्बित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी के लिए विवेचकों को निर्देशित किया गया। यातायात माह के दृष्टिगत चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व प्रेसर हॉर्न आदि का चालान करने, ई-रिक्शा सत्यापन तथा यातायात जागरूकता हेतु लोगो से वार्ता कर यातायात संबंधित नियमों से अवगत करने हेतु निर्देशित किया गया। किरायेदारों का सत्यापन के लिए विशेष निर्देश दिये गए। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत जिस भी घाट पर स्नान, मेला हेतु श्रद्धालु आते है उस जगह का निरीक्षण कर यदि समस्या हो तो संबंधित से संपर्क कर अतिशीघ्र निस्तारण करा ले और घाट पर नांव, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्र का शीघ्र अभियोग पंजीकृत कर उसके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। विवादों का चिन्हीकरण कर समाधान दिवस पर उनका निस्तारण तथा एक पक्षीय पाबंद कराने के लिए तथा बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जांचकर्ता द्वारा मौके पर जा कर समययुक्त व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण व मुकदमा पंजीकृत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें