एएसपी ने अर्दली रूम कर की विवेचनाओं की समीक्षा : लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 30, 2025
बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा द्वारा शनिवार को थाना रिसिया के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शेष अभियोगो का शीघ्र अनावरण कर बरामदगी, गिरफ्तारी करने के साथ, चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व प्रेसर हॉर्न आदि नियमविरुद्ध चल रहे वाहनों का सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चालान करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-रिक्शा सत्यापन, किरायेदारों के सत्यापन के सम्बन्ध में विशेष निर्देश दिये गए। आगामी त्योहार गणेश पूजा, गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले व्यवस्थापक, समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वालेंटियर व डीजे संचालकों के साथ वार्ता कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए रोड से उचित दूरी बना के पंडाल को स्थापित किये जाने। आग लगने के स्थिति से बचने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग, मूर्ति सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने हेतु बताया गया। डीजे संचालकों से वार्ता कर शासन द्वारा मानक के अनुरूप ही डीजे बजाने व ध्वनि तीव्रता नियमानुसार रखने तथा किसी भी व्यक्ति, समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने सम्बन्धित गाने न बजाने हेतु बताया गया। विसर्जन मार्ग का पहले से ही निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित से वार्ता कर अतिशीघ्र समाधान कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। विवादों का चिन्हीकरण कर समाधान दिवस पर उनका निस्तारण तथा एक पक्षीय पाबंद कराने के लिए तथा बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जांचकर्ता द्वारा मौके पर जाकर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन