ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

सशस्त्र सीमा बल द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन : युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 23, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल द्वारा केंद्रीय विद्यालय नानपारा में एक नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यशाला का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना एवं युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना । इस अवसर पर 59 वाहिनीं के बल कार्मिकों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राज कुमारी निगम के साथ शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं सहित कुल लगभग 65 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नशीली दवाओं के दुष्परिणाम, इसके सामाजिक प्रभाव तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने सशस्त्र सीमा बल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें