ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नवरात्र सिर्फ पर्व नहीं, एक साधना हैः प्रभारी निरीक्षक : प्रभारी निरीक्षक ने फीता काटकर किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Sep 23, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। पंडितपुरवा ग्राम पंचायत मुरलीधर ददौली में श्री नव दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन आदर्श थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने फीता काटकर किया। पूजा-अर्चना के पश्चात भारत माता की जय और जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री रावत ने कहा कि “शारदीय नवरात्रि का आरम्भ केवल पर्व नहीं, बल्कि एक साधना है। यह हमारी सभ्यता, संस्कृति, आपसी भाईचारे और नारी सम्मान का प्रतीक है।” उद्घाटन अवसर पर नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया। समिति ने प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का गोल्ड मेडल, बैज और दुशाला ओढ़ाकर विशेष सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगी लाइटिंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, कार्यक्रम संयोजक रमेश मिश्रा सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। जागरण मंच के संघ प्रचारक सर्वेश ने कहा कि ऐसे सार्वजनिक आयोजन सामाजिकता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंबिका प्रसाद मिश्रा, इंद्रपाल मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, अजय कुमार मित्तल, अनूप कुमार, अरविंद कुमार, अजय त्रिपाठी, चौधरी चरण सिंह उर्फ गब्बर सिंह, रमेश सिंह, संतोष शुक्ला, रमेश मिश्रा, शिवकुमार सिंह (भगोले सिंह), श्रवण कुमार कसौधन, श्याम कुमार मिश्रा, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख तेज प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें