एसपी ने जवानों के साथ नगर क्षेत्र में किया रूट मार्च : संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का किया निरीक्षण
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Sep 26, 2025
बहराइच। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने व शरदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा व पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर फोर्स के साथ घण्टाघर के आसपास के क्षेत्रों व मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन