ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

एएसपी ने अर्दली रूम कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश : शस्त्रों के रख रखाव का निरीक्षण कर साफ-सफाई के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 4, 2025

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में निर्देशित किया गया। एएसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को बेहतर साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गयी तथा शस्त्रों के रख रखाव का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। साथ ही मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। पुलिस लाइन के आदेश-कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें