ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

एसडीएम ने गणना प्रपत्र वितरण का किया निरीक्षण : ग्राम मलूकपुर में भाग संख्या 23 व 24 में घर-घर जाकर वितरित हो रहे गणना प्रपत्र का निरीक्षण किया

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Nov 6, 2025

फखरपुर, बहराइच। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची की तैयारी को लेकर अधिकारियों का निरीक्षण शुरू हो गया है। एसडीएम कैसरगंज ने फखरपुर के ग्राम मलूकपुर में भाग संख्या 23 व 24 में घर-घर जाकर वितरित हो रहे गणना प्रपत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने घर पर उपस्थित लोगों को गणना प्रपत्र कैसे भरना है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान भाग संख्या 23 के बीएलओ आशीष कुमार सिंह, भाग संख्या 24 के बीएलओ सुनील कुमार सिंह तथा सुपरवाइजर लेखपाल सौरभ वर्मा मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र का भरना सही और समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए ताकि गणना प्रक्रिया में कोई त्रुटि न हो। उन्होंने संबंधित कर्मियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि हर घर तक प्रपत्र सही रूप में पहुंचे और लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें