ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

Ad

कक्षा 08 उत्तीर्ण ड्राप आउट बच्चों को विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश : जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अभिनव पहल

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 23, 2025

बहराइच। परीषदीय विद्यालयों के कक्षा 08 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का उच्च कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा अभिनव प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्राप आउट बच्चों के सर्वे के दौरान बच्चों के पारिवारिक स्थिति इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें ताकि धनाभाव के कारण आगे की शिक्षा ग्रहण करने में अक्षम परिवारों को सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से आच्छादित कर सक्षम एवं सबल बनाया जा सके। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि सर्वे के दौरान आधार पंजीकरण विहीन बच्चों का विवरण भी एकत्र करें। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि यू-डायस डाटा के माध्यम से जनपद में अवस्थित समस्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र क्षमता, विद्यालय की भौगोलिक स्थिति तथा फीस स्ट्रक्चर इत्यादि का विवरण उपलब्ध करायें ताकि विद्यालयों से सम्पर्क कर निर्धन बच्चों को फीस में छूट तथा फीस माफी की कार्यवाही भी करायी जा सके। डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि आईसीडीएस विभाग से भी ड्राप आउट 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का विवरण प्राप्त कर लें ताकि ऐसी बालिकाओं को भी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के साथ-साथ बालिका उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित भी कराया जा सके। बैठक के दौरान बीएसए आशीष कुमार सिंह सहित कतिपय विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारी सभागार में मौजूद रहे। जबकि डीआईओएस सर्वदानन्द सहित अवशेष खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें