ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

भेड़िये के हमले में वृद्ध महिला घायल, नवजात बच्ची को बनाया निवाला : मासूम बच्ची का क्षत-विक्षत शव व कपड़ा मिला

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 12, 2025

कैसरगंज/बौण्डी, बहराइच। थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली गांव बभननपुरवा की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के गर्दन पर अचानक पहले से ही घात लगाए भेड़िया ने हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। गांव वालों की मदद से इलाज के लिए कैसरगंज सीएचसी लाया गया। जहां वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है। भेड़िया के आंतक से हाहाकार मचा हुआ है। भेड़िया ने एक मासूम को अपना निवाला बना लिया। तीन माह की मासूम बालिका को भेडिया ने जबड़े में दबोच कर उठा ले गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी के बहोरवा गांव में बीती रात्रि करीब तीन बजे दिनेश तिवारी की तीन माह की मासूम बालिका संध्या अपनी मां के साथ बरामदे में लेटी थी। देर रात दबे पांव भेड़िया वहां पहुंचा और मासूम को जबड़े में दबोच कर जंगल की ओर भाग निकला। मासूम की मां की चीख-पुकार सुन परिजन पीछे से दौड़े। तब तक भेड़िया मासूम को अपना निवाला बना चुका था। मौके पर ग्रामीणों को मासूम बालिका का क्षत विक्षत शव, खोपडी व कपड़ा मिला। भेड़िया के इस आंतक से चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। दिनेश तिवारी के घर में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर वन विभाग व बौंडी पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में बिजली कटौती के कारण बच्चों समेत लोगों को कमरे के बाहर लेटना पड़ रहा है। बिजली न होने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है।

विधायक ने घटनास्थल का लिया जायजा

बौंडी के बहोरवा में बीती रात्रि को वन्यजीव के हमले से मृत बालिका के परिजनों से महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुलाकात कर ढाँढस बंधाया। संबंधित अधिकारियों को हर तरह की संभव मदद करने के निर्देश भी दिए।

जिम्मेदार बोले

वन विभाग के डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी के बहोरवा निवासी दिनेश तिवारी की पुत्री को वन्यजीव उठा ले गया था। जिसका कुछ अवशेष मिला है। पुलिस प्रशासन व वन विभाग टीम लगातार छानबीन कर रही है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। पिंजरे लगाए जायेंगे और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें