ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: चाइनीज मांझे से मासूम का गला कटा, गंभीर घायल

बहराइच। चाइनीज मांझे से गला कटने की घटनाएं थम नहीं रही है। गुरूवार प्रातः एक मासूम उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसका गला कट गया। गंभीर हालत में उसे पिता द्वारा मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब हो कि थाना फखरपुर अन्तर्गत मझौरा निवासी हरिओम 40 वर्ष अपनी पत्नी व चार वर्षीय बच्चे के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। जहां से वह गुरूवार प्रातःबाइक से पत्नी व चार वर्षीय बच्चे के साथ वापस लौट रहे थे। जैसे से ही वह नानपारा मार्ग अन्तर्गत चौपाल सागर के निकट पहुंचे तभी चाइनीज मांझे से मासूम का गला फंस गया। जिसके चलते मासूम बुरी तरीके से जख्मी हो गया। पिता द्वारा बदहवास हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। हालाकि मासूम की हालत अभी भी गंभीर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें