: थ्रेसर की चपेट में आने से मासूम का हाथ कटा
Admin
Tue, Apr 30, 2024बहराइच। गेहूं मडाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मासूम का हाथ कट कर अलग हो गया। घटना थाना ’रामगाव के खसहा मोहम्मदपुर की है। जहा के निवासी 10 वर्षीय मासूम अमित’ का थ्रेसर मशीन में गेंहू मडाई के दौरान हाथ कटकर अलग हो गया। मासूम को परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया। 10 वर्षीय मासूम अमित की हालत चिंताजनक’ बनी हुई है।
बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में सवार घायल
बहराइच। बाइकों की हुई आमने-सामने की भिडंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए हैं। घटना शहर के बहराइच-नानपारा मार्ग की है। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइको के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइकों पर सवार युवकों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के बहराइच-नानपारा मार्ग के काजीकटरा मोहल्ले के पास आमने सामने दो बाइको की भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परख्च्चे उड़ गए। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवारो को शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। रामगांव थाना क्षेत्र के कालेपुरवा चौपाल सागर निवासी रामू ने बताया कि वह बहराइच के छावनी बाजार अपने घर से सोमवार रात को आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस मामले में दरगाह थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। अगर कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन