ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पैरोकार अपने दायित्वों के प्रति रहे सजगः एएसपी : पुलिस लाइन सभागार में सभी थानों के पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के साथ की गयी गोष्ठी

Kunwar Diwakar Singh

Sat, May 31, 2025

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों के पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी की गयी। पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिर की समस्याओं का संज्ञान लिया तथा शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पैरोकार अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति सजग रहें। न्यायालय से प्राप्त होने वाले समन, गैर जमानती वारंट तथा जमानती वारंट उसी दिन थाने के संबंधित रजिस्टर में अंकित कराएं। प्राप्त प्रपत्रों की सूचना अनिवार्य रूप से थानेदार को दें। इसी तरह इन प्रपत्रों को समय से न्यायालय को उपलब्ध कराएं। जरा सी चूक या लापरवाही से न्यायालय संबंधी कार्यों में बाधा आती है। जिसका लाभ अपराधी या गलत प्रवृत्ति के लोगों को मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें