: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को दी गई जानकारियां
Admin
Sat, Oct 21, 2023
नारी सुरक्षा व नारी स्वावलम्बन को लेकर किया गया जागरुक
मिहींपुरवा/खैरीघाट, बहराइच। मिशन शक्ति/शक्ति दीदी चतुर्थ चरण थाना मोतीपुर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़वा में उच्च अधिकारियों के आदेशों निर्देशों का अनुपालन करते हुए लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वास्थ्य, नारी स्वावलम्बन को लेकर जागरुक किया गया। टोल फ्री नंबरों 1090, 1098, 1076, 1930, 112, 108, 102 आदि की जानकारी दी गई। समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु गांव में जा कर पीड़िताओं से मिल कर उनकी समस्या को सुना गया तथा मिशन शक्ति दीदी व एंटीरोमियों टीम द्वारा उन महिलाओं को 1090-वीमेन पॅा जबवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1930-साइबर अपराध से बचाव हेतु, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया। उनसे मुकदमे से संबंधित बातचीत किया गया। पीड़िता ने बताया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से संतुष्ट हूं। वहीं थानाध्यक्ष खैरीघाट व एंटीरोमियो टीम द्वारा पार्वती इंटर कॉलेज बरदहा मे शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियान मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, बाल विवाह मुक्ति तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ, वृद्धा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, मात्र वंदना योजना, बीसी सखी योजना आदि के बारे मे जानकारियां दी गई। महिलाओ व बालिकाओं को संगठित, सशक्त, स्वबलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनने सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो 1090, 1098, 112, 181, 108 के बारे मे जानकारी दी गयी व पम्पलेट वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन