ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: मिशन शक्ति से सम्बन्धित महिलाओं को दी गई जानकारियां

महिलाओं को जागरूक करने व साइबर जागरूकता कार्यक्रम के लिए सीओ को सौंपा आमंत्रण पत्र
बहराइच। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ को मिशन शक्ति फेज-4 से प्राप्त निर्देश एवं शारदीय नवरात्रि, एंटी रोमियों टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बाल विवाह, बाल श्रम उन्मूलन, बाल अपराध, मलिन बस्तियों में कार्यक्रम एवं स्कूल, कालेजों में मिशन शक्ति के बारे में आदेश निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राणा राज सिंह मय हमराह अवधेश कुमार यादव, महिला आरक्षी रूचि पाण्डेय, महिला आरक्षी हेमलता सिंह, महिला आरक्षी श्रद्धा यादव, आरक्षी सरोज वर्मा द्वारा मीरगंज ग्रामसभा में बाल विवाह, बाल श्रम उन्मूलन, बाल अपराध का कार्यक्रम किया गया। एकलव्य महाविद्यालय झुकिया में मिशन शक्ति से सम्बन्धित महिलाओं को जानकारी दी गई। ग्रामसभा मीरगंज खासेपुर घाघराघाट, एकलव्य महाविद्यालय झुकिया में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत जागरूकता अभियान, पम्पलेट वितरण एवं सरकार द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर, 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 के बारे में बताया गया तथा नुक्कड सभा एवं लघु फिल्म दिखाकर सरकार द्वारा जारी योजनाओं एवं उपयोगी बाते बताई गई। वहीं क्षेत्र में बढ़ रहे जुर्म को कम करने, महिला अधिकार व महिला संरक्षण को समझने के लिए भखरौली कनपुरवा की नारी संघ अगुवाकारों ने कैसरगंज थाने की टीम व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह को आमंत्रित कर जागरूकता कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक करने व साइबर जागरूकता कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने अपराजिता को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें