ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

एसएसबी द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन : पशुपालकों को स्वास्थ्य, पोषण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारियां

Kunwar Diwakar Singh

Thu, May 29, 2025

रुपईडीहा, बहराइच। शस्त्र सीमा बल द्वारा, डॉ. जय प्रकाश पशुचिकित्सा अधिकारी मिहिपुरवा के सहयोग से 59 वाहिनी के कार्यक्षेत्र में स्थित गाँव सलारपुर में एक विशेष निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों के पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना था। इस शिविर में न केवल पशुओं का उपचार किया गया, बल्कि पशुपालकों को स्वास्थ्य, पोषण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी भी दी गई। शिविर में डॉ. जय प्रकाश पशुचिकित्सा अधिकारी मिहिपुरवा के नेतृत्व में और 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अनुभवी पशु चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया। इस कार्यक्रम पर कुल 148 ग्रामीणों के 1009 पशुओं का इलाज किया गया। पशुओं को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ टीकाकरण, परजीवी नाशक दवाओं का वितरण और पोषण संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें