ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

बालिकाएं निडर होकर शिक्षा ग्रहण करेंः संजय कुमार सिंह : बालिकाओं के अधिकार तथा सुरक्षा के बारे में दी जानकारियां

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Dec 8, 2025

पयागपुर, बहराइच। मिशन शक्ति के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा में थानाध्यक्ष पयागपुर संजय कुमार सिंह तथा महिला सिपाहियों के साथ विद्यालय की बालिकाओं को उनके अधिकार तथा सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। थानाध्यक्ष पयागपुर ने कहा कि सभी बालिकाए निडर होकर शिक्षा ग्रहण करें यदि कहीं कोई समस्या आती है तो आपके साथ पुलिस हर समय खड़ी है। आपको सुरक्षा संरक्षण देना हमारा परम कर्तव्य है। सुरक्षा संरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, विमेन हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 नंबर के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग हर समय बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है और यदि कहीं कोई समस्या आती है तो इसका लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में थाना पयागपुर की महिला सिपाही प्रियंका, रेखा, कांति देवी, शिक्षक दिनेश कुमार, अभय राज, कार्यकत्री रीना देवी, चंपा देवी, सरिता देवी, माया देवी, कुंता देवी, रसोईया, महिला अभिभावक व ग्राम प्रधान, विद्यालय समिति अध्यक्ष तथा सदस्य अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें