ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

चौपालों का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया गया : शासन द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारियां

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 10, 2025

बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त थानों की महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को उनके सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों व महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र अन्तर्गत गांवों, कस्बों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर तथा स्कूलों, विद्यालयों में महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु चौपालों का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में, साइबर हेल्पलाइन-1930 व साथ ही साथ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे के बुरे प्रभावों के बारे में समझाना और नशे से होने वाले कुप्रभावों के बारे में जागरूक करना व नशा मुक्ति केंद्र हेल्पलाइन- 14416 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी व पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें