ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

किसान पारंपरिक कृषि के साथ-साथ प्राकृतिक एवं समेकित कृषि अपनाएं : कृषकों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारियां

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 1, 2025

हुजूरपुर, बहराइच। विकास खंड हुजूरपुर के ग्राम पंचायत दुर्गूपुर में शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा भूमि एवं जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर ही किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी कृषकों को आगे आना चाहिए। उप निदेशक कृषि ने उपस्थित किसान भाइयों से कहा कि जनपद के 153 ग्राम पंचायत में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि वैज्ञानिकों के साथ गोष्ठियों का आयोजन कराया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक किसान खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व कृषि तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर समय से फसल बुवाई ,बीज का चुनाव आदि कर फसलों की बुवाई कर सकते हैं। डीडी एग्री ने उपस्थित किसानों को विष मुक्त खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग बिल्कुल कम कर दें इसके स्थान पर प्राकृतिक खेती अपनाएं जिससे विष मुक्त उत्पादन मिलेगा जो मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने भूमि की मिट्टी की जांच करा ले। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा ने बताया कि जनपद में 53 खेत तालाब का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही इसकी बुकिंग प्रारंभ होने वाली है। अधिक से अधिक किसान खेत तालाब योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु बुकिंग कर सकते हैं। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज शिशिर कुमार वर्मा मैं किसानों को कृषक उत्पादक संगठन बनाकर आय वृद्धि के तरीके बताएं। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच डॉ. संदीप कुमार, वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार राजभर तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी रवि शुक्ला हुजूरपुर ने भी अपने-अपने विषयों पर उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान राम जस, मुन्ना लाल वर्मा, हंसराम यादव, दिनेश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में कृषकगण एवं कृषि विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने किसानों को प्रेरित किया कि वे पारंपरिक कृषि के साथ-साथ प्राकृतिक एवं समेकित कृषि अपनाएं, जिससे लागत घटे और मुनाफा बढ़े। इस अवसर पर किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें