ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: कई बड़े व्यापारियों के यहां आयकर टीम का छापा

बहराइच। शहर में मंगलवार सुबह कई बड़े व्यापारियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी के चलते व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। कई व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे पर पुलिस टीम द्वारा किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। गौरतलब हो कि मंगलवार को विजय फर्म के मालिक घिडिया बजाज, अनिल सिंह व सुनील सिंह के आवास, सिंघल धर्म कांटा, व्यापारी विकास अग्रवाल के हनुमानपुरी कालोनी स्थित आवास, सपना फ्लोर मिल पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम द्वारा कागजातों को खंगाला जाने लगा। सम्बन्धित प्रतिष्ठानों के मालिकों ने छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की टीम से जानकारी प्राप्त करनी चाही तो उनकों वही बैठा लिया गया। कई घण्टे तक छापेमारी की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। छापेमारी में क्या बरामद हुआ इस संबंध में आयकर विभाग द्वारा कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गई। छापेमारी के चलते भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कुछ व्यापारी नेता भी पहुंचे पर उन्हें भी बाहर से ही माजरा देखकर बैरंग वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें