ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

: जमीन के लालच में पोतों ने गला दबाकर वृद्ध बाबा की हत्या

बहराइच। जिले के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी वृद्ध बाबा की उसके दो पोतों ने गला दबाकर हत्या कर दी। तीसरे पोते ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी छोटेलाल 75 पुत्र श्रीधर अपने तीन पोते के साथ घर पर रहते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे छोटेलाल नित्य क्रिया के लिए खेत को गए। तभी वृद्ध के पोते अखिलेश और बालमुकुंद वहीं पर पहुंच गए। सभी ने छोटे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद खेत की ओर गए लोगों को वृद्ध के खेत में पड़े होने की जानकारी दी। जिस पर परिवार के लोग पहुंचे तो वृद्ध मृत मिला। इस पर तीसरे पोते मगन बिहारी ने थाने में तहरीर दी है। गांव और परिवार के लोगों के मुताबिक जमीन के लालच में दो पोतों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। मृतक छोटेलाल के बेटे की मौत हो चुकी है। जिससे जमीन अभी वृद्ध के नाम ही थी। जबकि तीन पोते रहते हैं। छोटेलाल अपने पोते मगन बिहार को जमीन अधिक देना चाहते थे। इसका दो अन्य पोते विरोध करते थे। इसके लिए गुरुवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी बराबर जमीन न मिलने से नाराज पोते पिंटू और बाल मुकुंद ने गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें