ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: सपा और कांग्रेस की सरकारों में विकास कार्य होने से पहले ही बांट लिया जाता था कमीशनः योगी आदित्यनाथ

भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड के समर्थन में महसी के रमपुरवा में जनसभा को किया सम्बोधित
सपा व कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश पीछे चला गया। जिसका सबूत है कि 1978 में शुरू हुई विकास की परियोजनाएं भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार पूरा करवा रही है। भ्रष्टाचार का खात्मा करने वाले व आंतकवाद पर अंकुश लगाने वाली पार्टी को ही जीत दिलानी चाहिए। सीएम योगी शुक्रवार को विधानसभा महसी के रमपुरवा बाग में बहराइच लोकसभा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। अपराहन 3ः30 बजे मुख्यमंत्री का उडन खटोला हेलीपैड पर उतरा। जिस पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, प्रत्याशी डा.आनन्द गोड समेत अन्य भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भरी दुपहरी में भारी भीड़ देखकर सीएम काफी गदगद दिखे और मंच सम्हालते हुए कहा कि मात्र तीन दिन में ही दूसरी बार बहराइच की जनता के बीच आना पड़ा है। भीषण गर्मी में आप लोगों का उत्साह बता रहा है कि कमल खिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो दंगे होते थे उससे अब लोगों को निजात मिल गई है। बहराइच के इतिहास को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही धरती है जिसने भगवान सोमनाथ के गुनहगार सलार मसूद को मौत के घाट उतार कर कब्र में दफन करने का काम किया था। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कांग्रेस सरकार मुस्लिम वोटो के खिसकने के डर से कोई भी स्मारक नहीं बनवा सकी। हमने महाराजा सुहेलदेव का स्मारक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है। जो जनपवासियों के लिए गौरव का पल है। सपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस मिलकर भ्रष्टाचार करते थे। काम शुरू होने से पहले ही कमीशन निकाल लिया जाता था। जिसके चलते विकास कार्य सुचारू रूप नहीं हो पाता था। भाजपा सरकार में देश से आंतकवाद व नक्सलवाद खत्म हो रहा है। अब देश विकास के रास्ते पर चल रहा है। जिसकों आने वाली पीढ़िया देखेगी। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में विकास कार्य हो रहे है जनता को उसे ही अवसर देना चाहिए। विकास को बढ़ावा देने वाले व भ्रष्टाचार का खात्मा करने वाली, आंतकवाद पर प्रहार करने वाली पार्टी को ही जीत दिलानी चाहिए। अपने सम्बोधन में योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि हमारे देश में पटाखा भी छोड़ा जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देने लगता है। उस अब एअर स्ट्राइक का डर है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान को अपने ढर्रे पर ला दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाई और कहा कि गरीबो को मुफ्त राशन मिल रहा है। मुफ्त इलाज मिल रहा है। प्रदेश में विकास चरम पर है। आप सभी भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड को विजयी बनाये। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही सांसद अक्षैयवर लाल गोंड, भाजपा प्रत्याशी डा.आनन्द गोड, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, एमएलसी डा.प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने सीएम को स्मृति चिन्ह व गदा भेंट कर अभिनंदन किया। सभा को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी सम्बोधित किया और कहा कि इस महा रैली के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। महसी की जनता ने ठाना है कि डा.आनन्द गोड को भारी बहुमत से लोकसभा में पहुंचाना है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूणेन्द्र सिंह अंकित, रणविजय सिंह, गौरव वर्मा, अखण्ड प्रताप सिंह गोलू सहित भारी संख्या मंे भाजपाई व जनसमुदाय मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें