ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: रामलीला में भगवान श्रीराम द्वारा बिभीषण को लंका का राजा बनाये जाने का किया गया मंचन

श्रीराम के राजा बनते ही तालियों की गड़गड़ाहट व जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा गुंजायमान हो उठा पांडाल
बौंडी, बहराइच। आयोजित रामलीला के अंतिम दिवस पर लंका पर विजय प्राप्त कर भगवान श्रीराम द्वारा बिभीषण को लंका का राजा बनाये जाने के कार्यक्रम का मंचन किया गया। तदुपरांत अयोध्या कैसे जाया जाये भगवान की इस चिंता पर हनुमान जी ने कहा कि प्रभु मैं अपनी पीठ पर बैठाकर आप सभी को अयोध्या ले चल सकता हूँ। सेवक के रहते स्वामी को कैसी चिंता। इस पर विभीषण कहते हैं कि प्रभु पुष्पक विमान किस दिन काम आएगा चलिए इससे हम सब चलते हैं। तदुपरांत राम सीता लक्ष्मण हनुमान सुग्रीव अंगद विभीषण जामवंत नल नील आदि पुष्पक विमान पर सवार होते हैं। अयोध्या गमन से पूर्व राम जी प्रत्येक सेनानी का आभार व्यक्त करते हैं और विमान उत्तर दिशा की ओर प्रस्थान करता है। रास्ते में प्रयागराज में महर्षि भारद्वाज के आश्रम में विमान उतरता है और रामजी महर्षि से आशीर्वाद लेते हैं और हनुमान जी द्वारा भरत के पास अपना संदेश भेजते हैं। हनुमान जी द्वारा भरत को प्रभु श्री राम के आने की सूचना देते हैं फिर अयोध्या में श्रीराम के स्वागत की तैयारी होने लगती है। गुरु वरिष्ठ की आज्ञा पाकर श्रीराम को राजा बनाया जाता है। श्री राम के राजा बनते ही तालियों की गड़गड़ाहट व जय श्री राम के उद्घोष से पूरा पांडाल गुंजायमान हो उठता है। इस अवसर पर रामलाल कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष अंजनी शुक्ला, प्रबंधक साकेत भूषण तिवारी, उप प्रबंधक दिनेश तिवारी, कोषाध्यक्ष भास्कर तिवारी, मंत्री अशोक तिवारी, सूरज जायसवाल, पवन सिंह, जितेंद्र रस्तोगी, संतोष तिवारी, पंकज सिंह सहित समित के पदाधिकारी सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें