ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: भू-माफियाओं से मिलीभगत कर थानाध्यक्ष ने जोतवा दी मंदिर की जमीन

बड़ी संगत ट्रस्ट की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया कब्जा
मंदिर के महंथ बाबा बासुदेव ने एसपी से लगाई गुहार
बहराइच। माफियाओं ने मंदिर की कई एकड़ जमीन जबरन दबंगई के बल पर जोत कर कब्जा कर लिया। महंथ द्वारा थाने पर तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि रामगांव पुलिस भू-माफियाओं से मिली हुई है। जमीन के कुछ हिस्से की सौदेबाजी कर भू-माफियाओं को जोतवा दिया। पीड़ित मंदिर के महंथ द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब हो कि शहर के वशीरगज में बड़ी संगत का मंदिर ट्रस्ट है। ट्रस्ट के महंथ बाबा बासुदेव दास है। जो कि मंदिर सहित अन्य सम्पत्तियों की देखभाल करते है। ट्रस्ट की थाना रामगांव के कैथाचक में 72 बीघा जमीन है। जिस पर कुछ भू-माफियाओं ने जालसाजी कर फर्जी तरीके से कब्जा जमा लिया था। जिस पर ट्रस्ट के महंथ बाबा बासुदेव दास द्वारा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से मिलकर अपनी पीड़ा बता कर मामले से अवगत कराया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई कर थाना रामगांव पुलिस को निर्देशित किया था कि जमीन को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर ट्रस्ट को दिलाया जाये तथा भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। जिस पर रामगांव थाना प्रभारी ने शशि कुमार राणा ने भू-माफियाओं के विरूद्ध मात्र एनसीआर दर्ज कर मामले की इतिश्री कर ली। जिसके चलते मनबढ़ भू-माफियाओं ने बीते 10 मई को प्रशासनिक अधिकारियों की चुनाव में व्यस्तता देखकर रामगांव थानाध्यक्ष से मिलीभगत कर 72 बीघा जमीन को जोतकर पुनः कब्जा जमा लिया। मामले में एक बार फिर मंदिर के महंथ बाबा बासुदेव दास द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए उनके कब्जे से जमीन को मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही साथ भू-माफियाओं से मिलीभगत के मामले में थानाध्यक्ष रामगांव के विरूद्ध जांच की मांग की है। मामले में जब थानाध्यक्ष रामगांव से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके मोबाइल पर सम्पर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें