ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचायी जायः प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को किया जाय संचालित
समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का पहुंचाएं लाभ
बहराइच। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि आपदा विशेषकर बाढ़ को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचायी जाय। श्री शाही ने कहा कि आपदा राहत कार्यो के संचालन में धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आवासीय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्यान्न वितरण तथा आयुष्मान योजना से आच्छादित किया जाय। जल स्तर में गिरावट को देखते हुए प्रभारी मंत्री श्री शाही ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों में सफाई अभियान संचालित कर पर्याप्त साफ-सफाई करा दी जाय। बैठक के अन्त में डीएम ने सभी उपस्थित के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रभारी मंत्री को ओडीओपी अन्तर्गत निर्मित स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी व डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर बहराइच की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, अधिशाषी अभियन्ता लो.नि. प्रा. खण्ड प्रदीप कुमार, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, अधिशाषसी अभियन्ता सरयू ड्रेनेज खण्ड जे.पी. वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें